1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला दरोगा से रेप का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप

Rape of a Female Sub-Inspector:महिला दरोगा से रेप के आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी सिपाही ने रेप के दौरान पीड़ित महिला दरोगा का अश्लील वीडियो भी बनाया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर सिपाही पर केस दर्ज हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Mar 21, 2025

The police constable accused of raping and making obscene video of a female sub-inspector has been arrested

महिला दरोगा से रेप का आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Rape of a Female Sub-Inspector:पुलिस कांस्टेबल पर अपने ही विभाग की महिला दरोगा से रेप करने का आरोप लगा है। ये मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का है। महिला दरोगा ने बीते दिनो सिपाही असलम पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला दरोगा ने बताया था कि उसका ट्रांसफर पर्वतीय जिले से देहरादून हुआ था। उसे देहरादून में पुलिस की एक शाखा में तैनात किया गया था। शाखा में पूर्व से तैनात कांस्टेबल असलम विभागीय कार्यों में महिला दरोगा की मदद करता था। एक बार ड्यूटी पर देरी से आने के कारण अधिकारियों ने महिला दरोगा का स्पष्टीकरण मांगा था। महिला दरोगा ने कार्यालय से काफी दूरी पर रेंट पर रूम लिया था। स्पष्टीकरण देने के बाद महिला दरोगा ने ऑफिस के पास ही एक होटल में असलम की मदद से रूम लिया था,ताकि वह समय पर ड्यूटी पर पहुंच सके। महिला दरोगा ने आरोप लगाया था कि असलम ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ रेप किया और दुराचार का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जांच कमेटी हुई थी गठित

महिला दरोगा से रेप का मामला सामने आने से महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की जांच के लिए एसपी देहात (विकासनगर) के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। टीम ने महिला दरोगा के बयान दर्ज किए, मेडिकल कराया और अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी सिपाही अलसम को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा के मुताबिक कोर्ट से आरोपी को जेल भेजा गया। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें-Love Jihad:नदीम ने नवीन बनकर मंदिर में रचाई शादी, भेद खुला तो दंग रह गए लोग