प्रदेश में साइटोमेगलो वायरस को लेकर भी सरकार अलर्ट है। पोस्ट कोविड मरीजों को यह ज्यादा परेशान कर रहा है। ऐसे मरीज जिनकी इम्युनिटी बेहद कमजोर हो गई है, उन्हें साइटोमेगलो निशाना बना रहा है। लक्षणों की बात करें, तो पेट में दर्द, स्टूल में खून, बुखार, गले में खराश, थकान, सूजन आदि इसमें शामिल हैं।