5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus in UP: रोज टूट रहा कोरोना का रिकॉर्ड, शुक्रवार को आए 817 मामले

यूपी में कोरोना (Coronavirus) की ज्यादा टेस्टिंग (Covid testing) के साथ अब ज्यादा से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 817 नए कोरोना (Coronavirus in UP) मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jun 19, 2020

Coronavirus: गुजरात में कोरोना से बीते 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत

Coronavirus: गुजरात में कोरोना से बीते 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत

लखनऊ. यूपी में कोरोना की ज्यादा टेस्टिंग (Corona Testing) के साथ अब ज्यादा से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 817 नए मरीजों में कोरोना (Coronavirus) की पुष्टि हुई है। इससे पहले राज्य में गुरुवार को 630 मामले सामने आए हैं। बीते दो हफ्तों से कोरोना (coronavirus in UP) के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रतिदिन संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। 17 जून को 591, 15 जून को 480, 14 जून को 500, 13 तारीख को 502, 12 जून को 536 कोरोना के मरीज मिले हैं। शुक्रवार तक यूपी में कुल संक्रमितों की संख्या 16594 हो गई है। यूपी स्वास्थ प्रमुख अमित मोहन ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 817 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। कुल एक्टिव केस 6092 हैं। पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज६ लोगों की संख्या 9,995 हो गई है। और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 507 है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus in Kanpur: यहां एक साथ 58 मरीज कोरोना पॉजिटिव, एक ही स्थान की 33 लड़कियां संक्रमित

अब 2500 रुपए में होगा टेस्ट-

उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 17,221 सैंपलों की टेस्टिंग की गई थी। अब तक प्रदेश में 5 लाख 32 हज़ार 505 सैंपल की जांच हो चुकी है। यदि लैब से किसी व्यक्ति को भेजकर सैंपल लिया जाता है तो अधिकतम शुल्क 2,500 रुपए ही लिया जा सकेगा। वहीं आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 17 लाख 54 हज़ार 920 प्रवासी कामगारों को घर जाकर ट्रैक किया गया। इनमें से 1522 लोगों में कोई न कोई लक्षण मिले हैं।