6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 299132 पहुंचा, अब तक 4282 की मौत

Coronavirus in UP : यूपी में अभी तक कुल 2,27,442 कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 67,321 हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Sep 12, 2020

Coronavirus in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 299132 पहुंचा, अब तक 4282 की मौत

Coronavirus in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 299132 पहुंचा, अब तक 4282 की मौत

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर सारे रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 7,103 नए पॉजिटिव केस सामने आए। कोरोना मरीजों की यह संख्या अब तक एक दिन में संक्रमितों में सबसे ज्यादा है। अब राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 2,99,132 पहुंच गया है। वहीं अभी तक कुल 2,27,442 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। यानी अभी तक 76 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं। वहीं शुक्रवार को 76 लोगों की मौत हुई। जिसके बाद अब तक कुल 4,282 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 67,321 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 1,50,652 नमूनों की जांच की गई। अब तक राज्य में कुल 72,17,980 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

लखनऊ में सबसे ज्यादा केस

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब स्थिति राजधानी लखनऊ की है। शुक्रवार को यहां राज्य में सबसे ज्याद 1,181 नए कोरोना संक्रमित केस मिले। इस वक्त यहां 9,260 एक्टिव केस हैं, जो भी राज्य में सबसे ज्यादा हैं। एक्टिव केस में दूसरे स्थान पर कानपुर है। यहां 4,445 एक्टिव केस हैं। 3,728 एक्टिव केस के साथ तीसरे नंबर प्रयागराज, चौथे नंबर पर गोरखपुर में 2,918 एक्टिव केस और पांचवें नंबर पर वाराणसी में 2,053 एक्टिव केस हैं।


कोरोना मीटर यूपी, 12 सितंबर

कुल मरीज- 2,99,132
नए मरीज- 7103
ठीक हुए- 2,27,442
एक्टिव केस- 67,321
अब तक मौत- 4282
जिले संक्रमित- 75
कोरोना मुक्त जिले- 0