Night Safari: सिंगापुर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाइट सफारी, 1500 करोड़ होंगे खर्च
लखनऊPublished: May 18, 2023 11:58:31 am
Night Safari: लखनऊ में देश की पहली नाइट सफारी को सीजेडए की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही यहां नया चिड़ियाघर भी बनेगा। इसपर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यूपी सरकार की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Night Safari: लखनऊ में देश की पहली नाइट सफारी और नए चिड़ियाघर की स्थापना के लिए सीजेडए की मंजूरी मिल गई है। दोनों परियोजनाओं में करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यूपी सरकार की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। राजधानी लखनऊ में देश की पहली नाइट सफारी और नए चिड़ियाघर के स्थापना की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने कुकरैल के जंगलों में दोनों की स्थापना के लिए 15 मई को अनुमति पत्र जारी कर दिया है। इसे प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।