30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘छोटा शकील का आदमी हूं, अतीक के लिए जान ले सकता हूं’, बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता और PA को धमकाने वाला गिरफ्तार

Threat To Bollywood Star Salman Khan Father Case Update: खुद को छोटा शकील का गुर्गा बताने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता को धमकी दी थी।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

May 30, 2026

history sheeter arrested threatening actor salman khan father claiming to be chhota shakeel henchman

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता और PA को धमकाने वाला गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज )

Threat To Bollywood Star Salman Khan Father Case Update: उत्तर प्रदेशके लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक ऐसे हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके निजी सहायक को फोन कर धमकी देने के मामले में चर्चा में आया था। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था।

चेन लूट मामले में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब तीन सप्ताह पहले इंदिरानगर स्थित इरम स्कूल के पास एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रयागराज के शाहगंज निवासी मोहम्मद शाहरुख उर्फ शेरा खान के रूप में हुई है।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

गाजीपुर थाना प्रभारी राजेश मौर्या के मुताबिक पुलिस टीम बृहस्पतिवार को बंधा रोड स्थित मजार के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी।

भागने की कोशिश हुई नाकाम

पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूटी गई सोने की चेन और करीब आठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

प्रयागराज में दर्ज हैं 20 से ज्यादा मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शाहरुख के खिलाफ प्रयागराज के करेली, शाहगंज, खुल्दाबाद और धूमनगंज समेत विभिन्न थानों में 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

हत्या के प्रयास से लेकर रंगदारी तक के आरोप

इन मामलों में हत्या का प्रयास, रंगदारी वसूली, बमबाजी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

अतीक अंसारी के नाम पर भी वायरल हुआ था ऑडियो

गाजीपुर पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में शाहरुख का एक ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऑडियो में वह खुद को छोटा शकील का आदमी और माफिया अतीक अंसारी के लिए जान देने और जान लेने जैसी बातें करता सुनाई दिया था।

हथियार लहराते हुए फोटो हुआ था वायरल

वहीं वायरल तस्वीर में वह एक कार में बैठकर खुलेआम रिवॉल्वर लहराता नजर आया था। उस समय भी उसका नाम काफी चर्चा में आया था।

फिल्मों में काम पाने की चाह ने पहुंचाया सुर्खियों में

पुलिस जांच में सामने आया है कि शाहरुख फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहता था। वह अभिनेता बनने का सपना देख रहा था और इसके लिए कई बार प्रयास भी कर चुका था।

सलमान खान तक पहुंचने की कोशिश

बताया गया कि उसने फिल्मों में मौका पाने के लिए कई बार अभिनेता सलमान खान तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसने अलग रास्ता अपनाया।

सलीम खान और पीए को दी थी धमकी

नवंबर 2018 में शाहरुख ने कथित तौर पर अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके निजी सहायक को फोन कर धमकी दी थी।
इस मामले ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

कभी खुद को छोटा शकील का गुर्गा, कभी डीजीपी बताया

धमकी भरे फोन कॉल के दौरान आरोपी ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा बताया था। इतना ही नहीं, उसने कभी-कभी खुद को डीजीपी बताकर भी लोगों को डराने की कोशिश की थी।

पुलिस कर रही है आगे की जांच

एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुराने मामलों की भी खंगाली जा रही फाइलें

पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों और हालिया गतिविधियों की भी समीक्षा कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।