
लखनऊ. (Covid 19 vaccination registration) उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में बच्चों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में तीन दिसंबर से बच्चों को कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है। इस बार 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब सरकार द्वारा किशोरों की सुरक्षा के लिए भी टीकाकरण शुरू किया गया है।
ये है लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने 1.40 करोड़ किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों से अपील की है कि वह बच्चों का पंजीकरण करके कोरोना वायरस का टीका जरूर लगवाएं। जिससे कि उन्हे कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थित से बचाया जा सके। बच्चों को टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेश कराना होगा।
प्रदेश में बढ़ रहा संक्रमण
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की दर को देखते हुए टीकाकरण की गति को भी बढ़ा दिया गया है। अभी तक 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था लेकिन हम 15 साल से लेकर अधिक उम्र वालों का टीकाकरण भी शुरू किया गया है। इसके लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कर टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवाया जा सकता है। वहीं बीमारी से ग्रसित व 60 साल से अधिक उम्र के लोगों, हेल्थ केयर वर्कर फ्रंटलाइन वर्कर को प्रिकॉशन डोज देने की शुरुआत 10 जनवरी से शुरू होगी। इन सभी को कोविन पोर्टल पर पूर्व में ही पंजीकरण के आधार पर प्रिकॉशन ढोल दी जाएगी। चुनाव ड्यूटी में शामिल होने वाले कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया गया है इन्हे भी प्रिकॉशन डोज जी जाएगी। जिससे चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कोरोना से सुरक्षित रह सकें।
Published on:
02 Jan 2022 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
