28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CA Final Result- लखनऊ की इति अग्रवाल ने हासिल किया देश में पहला स्थान

आल इण्डिया सीपीटी परीक्षा परिणाम जारी, लखनऊ की इति अग्रवाल 74.58 प्रतिशत अंक के साथ बनी टापर.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

UP Patrika

•

Updated: 17 Jan 2017, 7:05 PM IST

CPT

CPT

लखनऊ.
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और सीपीटी के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
इसमें लखनऊ की इति अग्रवाल ने 74.58 प्रतिशत अंक के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया है। भिवाड़ी के पियुष कुमार 71.75 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान अहमदाबाद की ज्योति के नाम रहा जिन्होंने 70.75 प्रतिशत अंक अर्जित किये।

बता दें कि साल 2011 में प्रथम स्थान हासिल करने वाली इति ने 98.75 अंक हासिल किए थे। इसमें गणित में पूरे उन्होंने 100 में से 100 नंबर प्राप्त हुए थे। लमार्टीनियर गर्ल्स में पढ़ चुकी इति ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई की है। इति ने 2011 में सीपीटी में पास होकर 2013 में आईपीसीसी पास की। इति ने सीए की पढ़ाई में ही अपना नाम रोशन नहीं किया बल्कि इति ने 2015 में सीए एग्जिक्यूटिव लेवल में ऑल इंडिया टॉपर रैंक में स्थान हासिल किया।

दरससल इति को ग्रेजुएट होने की वजह से फाउंडेशन में भाग नहीं लेना पड़ा और उसके बाद इति ने नवंबर सीए फाइनल परीक्षा में भाग लिया और उसके बाद दिसंबर में सीएस फाइनल में भाग लिया। अब सीए फाइनल में तो इति ने प्रथम स्थान हासिल किया है और सीएस फाइनल के रिजल्ट आना अभी बाकी है, जो कि फरवरी में घोषित हो सकते हैं। इति के पिता बिपिन अग्रवाल भी चार्टेग अकाउटेंट हैं। वहीं माता मंजु अग्रवाल हाउसवाइफ हैं। इति इसके बाद सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं।