5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईएएस इलेविन और सीएम इलेविन क्रिकेट को लेकर लगा  सट्टा

आईएएस वीक शुरू,इस बार उठेंगे कई मुद्दे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Ankur

•

Updated: 17 Mar 2016, 12:52 PM IST

cm 11

cm 11


लखनउ। आईएएस वीक की शुरूआत पारम्परिक तरीके से तो हो गई है लेकिन इस बार आईएएस वीक में कुछ ऐसे मुद्दे उठेंगे जिनकी मांग आईएएस कैडर लम्बे समय से कर रहा है। इस बार भी आईएएस का एक खेमा पहले की तरह महाभ्रष्ट आईएएस अधिकारी चुनने की मांग पर जोर दे रहा है। हर बार की तरह इस बार भी आईएएस और सीएम इलेविन के बीच क्रिकेट मैच होगा। इस बार भी आईएएस इलेविन सीएम इलेविन से मैच हारने की पूरी संभावना है। दूसरे संवर्ग के लोगों ने इस पर सट्टा भी लगाना शुरू कर दिया है।
बसपा सरकार में आईएएस वीक तकरीबन बंद ही हो गया था, लेकिन सपा सरकार आने के बाद आईएएस वीक फिर से शुरू हो गया। बसपा के पिछले शासनकाल में एक बार भी अपना वार्षिक आयोजन न कर सकी एसोसिएशन ने समाजवादी सरकार में लगातार चैथे ष्आईएएस वीकष् का कार्यक्रम तय करने में सफलता हासिल की है।

एसोसिएशन व राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। एसोसिएशन के सचिव भुवनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री से समय मिल गया है। ष्आईएएस वीकष् में मुख्यमंत्री जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे वहीं आईएएस अफसरों के बच्चों व परिवारों से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी।

आईएएस वीक में सीएम इलेवन व आईएएस इलेवन के बीच क्रिकेट मैच भी होता रहा है। यह कार्यक्रम भी फाइनल करने की कोशिश हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी आईएएस और सीएम इलेविन के बीच क्रिकेट मैच होगा। इस बार भी आईएएस इलेविन सीएम इलेविन से मैच हारने की पूरी संभावना है। दूसरे संवर्ग के लोगों ने इस पर सट्टा भी लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

बड़ी खबरें

View All