16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम के करीबी नेता दर्शन सिंह यादव का निधन, लगातार 40 बार रहे ग्राम प्रधान

Darshan Singh Yadav Passed Away : मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने दर्शन सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Oct 17, 2020

मुलायम के करीबी नेता दर्शन सिंह यादव का निधन, लगातार 40 बार रहे ग्राम प्रधान

मुलायम के करीबी नेता दर्शन सिंह यादव का निधन, लगातार 40 बार रहे ग्राम प्रधान

इटावा. मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे दर्शन सिंह यादव का निधन शनिवार की सुबह निधन हो गया। दर्शन यादव लम्बे समय से बीमार थे। शनिवार सुबह लखनऊ के लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दर्शन सिंह यादव के निधन पर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव सहित तमाम सपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

दर्शन सिंह यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेदह करीबी थी। बीते 40 वर्षों से वह लगातार सैफई के ग्राम प्रधान चुने जाते रहे हैं। इसके लिए अखिलेश यादव की सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से नवाजा था। वह दर्शन सिंह यादव ही थे राजनीति के शुरुआती दिनों में मुलायम सिंह यादव गांव-गांव जाकर साइकिल से चुनाव प्रचार करते थे। दर्शन सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के साथ पहलवानी में भी आजमाते थे।

लंबे समय थे बीमार
दर्शन सिंह यादव लंबे समय से बीमार थे। बीते दिनों हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दर्शन सिंह के निधन की सूचना सैफई पहुंची तो समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।