28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, कल एयरफोर्स कमांडर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की Covid-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Apr 20, 2023

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से दोबारा से संक्रमित हो गए हैं। उनकी Covid-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों के दिए जानकारी के मुताबिक, राजनाथ सिंह फिलहाल Home Isolation में हैं।

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने रक्षा मंत्री को आराम करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शामिल होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: उन्नाव केस पीड़िता के पिता ने बयां किया अपना दर्द, देखें वीडियो



दूसरी बार रक्षा मंत्री हुए कोरोना संक्रमित
बता दें कि राजनाथ सिंह दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले भी साल 2022 में जनवरी के महीने में रक्षा मंत्री की Covid-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने ट्वीट के जरिए कोविड पॉजिटिव होने और हल्के लक्षणों की जानकारी दी थी। इससे पहले राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।