
डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक में योगी आदित्यनाथ ने कई अहम आदेश दिए हैं। सीएम ने अफसरों को डेंगू की रोकथाम के लिए कदम उठाने को कहा है।
हर जिले में खुले अस्पताल
बैठक में कहा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जिलों में डेंगू तथा वायरल फीवर के इलाज के लिए डेडिकेटेड अस्पताल खोले जाएं। जिससे मरीजों को समय से इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए बेहतर सर्विलांस जरूरी है, इसलिए घर-घर स्क्रीनिंग भी कराई जाए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि डेंगू और अन्य बीमारियों से बचाव के लिए सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि हर जिले में एक डेडिकेटेड अस्पताल हो, जहां डेंगू की जांच और प्लेटट्स जांच की व्यवस्था मिल मिल सके।
लखनऊ और प्रयागराज में बढ़ रहा है डेंगू ग्राफ
यूपी की राजधानी लखनऊ और प्रयागराज में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहा है। इसके अलावा चिकनगुनिया तथा वायरल फीवर के मरीज मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जनवरी 2022 से अभी तक डेंगू के कुल 11 हजार 183 मरीज मिले हैं। लखनऊ में सबसे ज्यादा एक हजार 677 मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर प्रयागराज एक हजार 543 है। तीसरे नंबर पर गाजियाबाद है जहां पर डेंगू के 710 मरीज मिले हैं।
Updated on:
12 Nov 2022 10:36 pm
Published on:
12 Nov 2022 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
