17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: केशव मौर्य बोले- अखिलेश को विरासत में कुर्सी मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं

UP News: झांसी में डिप्टी सीएम केशव मौर्य कहा कि अखिलेश यादव को विरासत में सीएम की कुर्सी और पार्टी की अध्यक्षी मिल सकती है। मगर बुद्धि नहीं मिल सकती।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Aug 24, 2023

Deputy cm Keshav Maurya comment at Akhilesh yadav and shivpal yadav

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसा।

UP News: सपा प्रमुख द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता पर सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘चांद मुबारक’ लिखने को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तुष्टीकरण करार दिया। झांसी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य कहा कि अखिलेश यादव को विरासत में सीएम की कुर्सी और पार्टी की अध्यक्षी मिल सकती है। मगर बुद्धि नहीं मिल सकती। गुरुवार को ये बातें सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहीं।

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि भगवान अखिलेश यादव को सदबुद्धि दें। अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं। पिछड़ा वर्ग के सवाल पर केशव मौर्य बोले कि पिछड़ा वर्ग जब तक पिछड़ा था, तब तक सपा के जाल में फंसा था। अब पिछड़ा वर्ग जाग गया है। अब सपा के जाल में फंसने वाला नहीं है। सपा सफा होने वाली है। सिर्फ सैफई वाली पार्टी होने वाली है। भाजपा ही वर्तमान और भविष्य है।

शिवपाल की सपा में कोई हैसियत नहीं
वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के बसपा पहले भाजपा से दूरी बनाए वाले बयान पर डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिवपाल की सपा में ही कोई हैसियत नहीं है, उनके बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी जाए। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में झांसी, काशी सहित सभी 80 सीटें जीतेगी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बदले गए, जानें अब कौन होगा?