
Keshav Prasad Maurya: यूपी में सियासी पारा चढ़ गया है। एक तरफ लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बीजेपी नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है तो दूसरी तरफ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर तरह- तरह की अटकलबाजी चल रही है। इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर अंदरुनी झगड़ा करार देते हुए कहा था कि बीजेपी दलदल में धंसती चली जा रही है। वहीं, अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है, सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।"
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकत की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े तथ्यों के बारें अवगत कराया है। बता दें कि इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर उन्हें प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की हालत और लोकसभा चुनाव में आए नतीजे से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया था।
Updated on:
17 Jul 2024 05:55 pm
Published on:
17 Jul 2024 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
