10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बोले केशव प्रसाद मौर्य, डिप्रेशन में हैं अखिलेश यादव

मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री इस समय डिप्रेशन में है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Aug 19, 2017

keshav prasad maurya

लखनऊ. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अपनी पार्टी नहीं चला पा रहे हैं, कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल पा रहे हैं। यहां तक कि उनके नेता भी नहीं सम्भल पा रहे हैं, तो ऐसे अक्षम सपा मुखिया को अपना पद छोड़ देना चाहिए।

22 करोड़ जनता की खुशहाली का दावा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा के लिए समर्पित है। कहीं पर भी पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। किसी भी प्रकार के बजट में कोई कमी नहीं की जाएगी। उसके लिए जो रास्ते निकालने पड़ेंगे, तो निकाले जाएंगे। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ जनता की जीवन में खुशहाली लाना है। उनका विकास कैसे हो, यदि बीमारी है तो इलाज कैसे हो, बच्चों की अच्छी पढ़ाई कैसे हो, बेघरों को घर कैसे मिलें। अगर बाढ़ है तो बाढ़ के संकट से मुक्ति करा कर उनको सेवा कैसे मिले। सभी दिशाओं में हमारी सरकार बड़ी ईमानदारी के साथ प्रयास कर रही है।

प्रदेश की समस्याओं के लिए अखिलेश को बताया जिम्मेदार

मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री इस समय डिप्रेशन में है। उनका चेहरा ही बयान कर रहा है कि वे तनाव में है और तनाव में उनको इस बात का ध्यान नहीं रहता कि वे उस बात को उठाने का प्रयास कर रहे हैं, जो समस्या उनकी सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू व अन्य किसी भी संस्थान में भ्रष्टाचार उजागर होता है या फिर वह किसी भी माध्यम से सरकार की जानकारी में आता है तो उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल कानूनी कार्रवाई करेगी और भ्रष्टाचार करने वाले को भी किसी भी तरह से माफ नहीं किया जाएगा।