
दांए केशव प्रसाद मौर्य बांए अखिलेश यादव
विधान परिषद की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने ट्विट करके अखिलेश यादव को पराजय का धनी बताया और उन्हें उपचुनाव में हार के लिए अग्रीम बधाई दी।
सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सपा ने आज अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया। पार्टी ने उपचुनाव में पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और रामकरण निर्मल को उम्मीदवार बनाया है। इस दोनों प्रत्याशियों ने सपा नेता व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है।
सुनिश्चित पराजय के लिए अग्रिम बधाई
विधान परिषद की दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने और उनके नामांकन के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पराजय के धनी सपा बहादुर अखिलेश यादव की पार्टी सपा को विधान परिषद उपचुनाव में प्रत्याशी उतार कर नगरीय निकाय चुनाव में करारी शिकस्त के बाद एक और सुनिश्चित पराजय के लिए अग्रिम बधाई!
उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय
विधान परिषद के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। विधान परिषद की 100 सीटों में से फिलहाल 80 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। जबकि प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के 9 सदस्य हैं, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा), अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद), जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और शिक्षक दल (गैर-राजनीतिक) के एक-एक सदस्य हैं। स्वतंत्र समूह और निर्दलीय के दो-दो सदस्य हैं और 6 सीटों के लिए कुछ समय पहले की राज्यपाल ने 6 नामों को मनोनीत किया था। यूपी विधान परिषद की कुल 100 सीटों में से 10 सदस्यों को राज्यपाल के द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: UP News: शहीद आलोक राव को CM योगी ने दी श्रद्धांजली, परिवार को 50 लाख रुपए के साथ ही सरकारी नौकरी देने का ऐलान
विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहा उपचुनाव
विधान परिषद की जिन दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उन दोनों ही सीटों पर पहले भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा था। भाजपा MLC बनवारी लाल के निधन और लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम का राज्यपाल बनने के बाद ही दोनों सीट खाली हो गई थी। लक्ष्मण आचार्य का कार्यकाल जहां जनवरी 2027 तक था। वहीं, बनवारी लाल का कार्यकाल जुलाई 2028 में पूरा होने वाला था।
Published on:
18 May 2023 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
