31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस पर नहीं खरीदें स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन, लोहे और काँच के सामानों की ख़रीदारी से भी बचें

धनतेरस पर क्या खरीदेें और क्या न खरीदें, बहुत से लोग इस पर ध्यान नहीं देते कि उन्हें क्या चीज खरीदनी है और क्या नहीं। तो आइये हम आपको बताते हैं कि इस दिन किन चीजों को खरीदने से परहेज करना चाहिए और किन-किन वस्तुओं को खरीदना शुभ होता है ताकि पूरे वर्ष सुख और समृद्धि आपके घर में विराजमन रहे।

2 min read
Google source verification
dhanteras_3.jpg

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन खरीदारी के समय बहुत सी बातों का ख्याल रखना पड़ता है। इनमें ये भी शामिल है कि क्या खरीदेें और क्या न खरीदें। बहुत से लोग इस पर ध्यान नहीं देते कि उन्हें क्या चीज खरीदनी है और क्या नहीं। तो आइये हम आपको बताते हैं कि इस दिन किन चीजों को खरीदने से परहेज करना चाहिए और किन-किन वस्तुओं को खरीदना शुभ होता है ताकि पूरे वर्ष सुख और समृद्धि आपके घर में विराजमन रहे।

एल्युमिनियम और स्टील

धनतेरस पर खरीदारी करते समय हमेशा ध्यान मे रखना चाहिए कि एल्यूमीनियम या स्टील की वस्तु कभी नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। इसको घर में लाने से घर की लक्ष्मी रूठ जाती हैं। इसलिए इसको दुर्भाग्य का ***** माना गया है। कहा जाता है स्टील या एलुमिनियम के बने बर्तन घर में धनतेरस के दिन लाने पर घर में दरिद्रता का वास होता है।

लोहा खरीदने से बचें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आपको धनतेरस के दिन लोहे की खरीदारी से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि लोहा शनि का कारक माना गया है। इस दिन लोहा घर में लाने से घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है।

प्लास्टिक से बना सामान अशुभ

ज्योतिषविदों के मुताबिक आपको धनतेरस के दिन प्लास्टिक की खरीदारी से भी बचना है। मान्यता है कि प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना अशुभ है क्योंकि प्लास्टिक धन को अस्थायी बनाती है।

कांच का संबंध राहु से होता है

धनतेरस के शुभ अवसर पर घर पर शीशे या काँच से बनी चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कांच का सीधा संबंध राहु से होता है। काँच का शुभ दिन पर घर आना गरीबी का संकेत देता है।

चीनी मिट्टी से बनी चीजों से दूरी बनाएँ

धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बनी वस्तुएं खरीदना में अशुभ माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक इन वस्तुओं को घर में लाने से यह घर में आने वाली बरकत में बाधा डालती हैं। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग है। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है इस दिन कोई भी शुभ कार्य करेंगे तो आपको उसका भी तीन गुना फल प्राप्त होगा।

ये चीजें खरीदना होता है शुभ

Story Loader