21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय के बाद राशिद अल्वी का बयान, बोले- वीडियो है तो फिर दिखा दो

दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस ने उनसे किनारा कर लिया है लेकिन पूर्व सांसद अल्वी का साथ उनको मिल गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Jan 27, 2023

alvi.jpg

2016 में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सवाल उठाया है। अमरोहा के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने सीनियर कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह के उस बयान पर समर्थन दिया है, जिसमें उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत ना देने की बात कही है।

राशिद अल्वी ने शुक्रवार को कहा, हमें अपनी सेना पर भरोसा है। फौज तो हमारा गरूर है लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। सरकार का कहना है कि उसके पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह सरकार से इसे दिखाने के लिए कह रहे हैं? दिग्विजय सिंह ने इसमें कुछ गलत नहीं कहा है।

वीडियो नहीं है तो माफी मांगे सरकार: अल्वी
अल्वी ने आगे कहा, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल ही इसलिए उठा क्योंकि सरकार ने कहा कि हमारे पास वीडियो है। अब या तो वीडियो दिखाइए या फिर आप देश से माफी मांगिए और कहिए कि हमारे पास वीडियो नहीं है।

कांग्रेस नेता अल्वी ने कहा कि अमित शाह ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक में 250-300 लोग मरे हैं। मरहूम सुषमा स्वराज ने कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक कि है जहां कोई मारा ना जाए। यूपी के सीएम ने कहा था कि 400 लोग मरे हैं। सरकार के लोगों ने अलग-अलग बात की है तो किस पर यकीन करें। सरकार वीडियो दिखा दे ताकि ये शक दूर हो जाए जो हुआ है।

उन्होंने ये भी कहा कि सेना ने कभी वीडियो होने का दावा नहीं किया, ना ही हम उनसे कोई सबूत मांग रहे हैं। हम सवाल सरकार और उनके नेताओं पर उठा रहे हैं।


दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने कर लिया है किनारा

दिग्विजय सिंह ने हाल हाल में एक सभा में कहा है कि सरकार के लोग सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कभी कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वरुण गांधी ने क्यों कहा था- मैं गीता की कसम खाकर कहता हूं, उस हाथ को काट डालूंगा


दिग्विजय के बयान से कांग्रेस खुद को अलग कर चुकी है। पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, "मैं उनकी कही बात से बिल्कुल एग्री नहीं करता हूं। आर्मी कुछ करे तो उन्हें सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। मैं पर्सनली दिग्विजय सिंह के बयान से असहमत हूं और कांग्रेस पार्टी का भी यही मत है।"