2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी की सास लगती हैं डिंपल यादव, दोनों में महज 12 साल का अंतर

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बड़ी बहू व पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (कन्नौज से लगातार दो बार सांसद) का आज को जन्मदिन (Dimple Yadav Birthday) है

2 min read
Google source verification
लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी की सास लगती हैं डिंपल यादव, दोनों में महज 12 साल का अंतर

लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी की सास लगती हैं डिंपल यादव, दोनों में महज 12 साल का अंतर

लखनऊ. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बड़ी बहू व पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (कन्नौज से लगातार दो बार सांसद) का आज को जन्मदिन (Dimple Yadav Birthday) है। मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू को सपा कार्यकर्ता भाभीजी के नाम से जानते और पुकारते हैं। डिंपल यादव, मुलायम सिंह के परिवार की पहली महिला सदस्य हैं, जो राजनीति में सक्रिय हुईं। 2009 में डिंपल यादव ने फिरोजाबाद से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था। हालांकि, यह चुनाव वे कांग्रेस के राज बब्बर से हार गई थीं। लेकिन सक्रिय राजनीति में उनकी शुरुआत हो चुकी थी।

डिंपल यादव यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 15 जनवरी, 1978 में पुणे में हुआ था। उनके पिता आर्मी में थे जिस कारण अक्सर पिता का ट्रांसफर होता रहता था। पिता के ट्रांसफर की वजह से डिंपल की पढ़ाई कई राज्यों में हुई। 24 नवंबर, 1999 में अखिलेश यादव से वह विवाह के बंधन में बंध गईं। डिंपल और अखिलेश यादव के तीन बच्चे हैं।

लालू प्रसाद की बेटी से है यह रिश्ता

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम परिवार में हुई है। राजलक्ष्मी के पति तेज प्रताप सिंह यादव, अखिलेश के भतीजे लगते हैं। इस लिहाज से अखिलेश और डिंपल यादव राजलक्ष्मी के सास-ससुर लगे। डिंपल यादव और राजलक्ष्मी एक दूसरे की करीबी मानी जाती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर होती हैं। राजलक्ष्मी अक्सर अखिलेश यादव की पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। दोनों में महज 12 साल का अंतर है।

करोड़ों की मालकिन

2019 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, डिंपल यादव के पास 38 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। इससे पहले 2013-14 में उनकी सालाना आय 28,31,838 रुपये थी जो कि 2017-18 में बढ़कर 61,45,073 हो गई।

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ललितपुर में बनेगा एयरपोर्ट, दोनों राज्यों को मिलेगा फायदा

ये भी पढ़ें:दोगुनी होगी सब्सिडी, यूपी में निर्यात बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला