4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली से पहले 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, इन सरकारी कर्मचारियों को डीए के साथ मिलेगा बोनस

Dipawali bonus: यूपी की योगी सरकार दीपावली त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों को डबल तोहफा देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रदेश सरकार में सेवा दे रहे कर्मियों के डीए बढ़ोतरी के साथ बोनस दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इससे जुड़ी फाइल तैयार की जा रही है, और इसका फायदा जल्द ही सरकारी कर्मियों को मिलने वाला है। उम्मीद है कि दीपावली के पहले ही यूपी सरकार द्वारा इसका ऐलान भी किया जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Krishna Rai

Sep 23, 2024

Holi Gift, cm yogi adityanath,holi free cylinder,yogi adityanath

Dipawali bonus: योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। जिसमें डीए में बढ़ोतरी के साथ कर्मियों को बोनस दिया जा सकता है। इस फैसले से राज्य सरकार के लगभग 15 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो सकती है। इसके दायरे में आने वाले करीब आठ लाख सरकारी कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। वहीं अगर डीए में वृद्धि यानी कि महंगाई भत्ते की बात करें तो उसका लाभ करीब 15 लाख राज्य कर्मियों और शिक्षकों को मिलने वाला है।

अब राज्य कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले (Dipawali bonus)

उत्तर प्रदेश शासन के सूत्रों के अनुसार डीए की बढ़ोतरी को लेकर जो चर्चा चल रही है, उसके मुताबिक डीए को 50 फीसद से बढ़कर 54 फीसदी तक किया जा सकता है, और इसके लाभ की गणना जुलाई महीने से की जाएगी। दूसरी तरफ बोनस की बात की जाए तो बोनस की गणना बेसिक पे और डीए के आधार पर की जाएगी। पिछले साल भी राज्य कर्मचारियों को बोनस के रूप में करीब 7000 रुपये दिए गए थे।

नॉन गैजेटेड अफसर को बोनस देने का प्रावधान

Dipawali bonus: बता दें कि यूपी सरकार में नॉन गैजेटेड अफसरों को भी बोनस दिए जाने का प्रावधान है। संबंधित विभागों में सरकारी कर्मचारियों के बोनस और डीए को लेकर फाइल पर काम शुरू है। तमाम जोड़-घटाना के पश्चात योगी सरकार इस पर जल्द ही अपनी अंतिम मुहर लगा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश सरकार दीपावली से पहले इसका ऐलान भी कर सकती है। यूपी उपचुनाव से पहले इसे प्रदेश सरकार केएक बड़े कदम के रूप में भी देखा जा सकता है।

Story Loader