7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले अनुप्रिया पटेल के परिवार में कलह, गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, जानें क्यों है विवाद

गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र में अमन पटेल ने बड़ी बहन पल्लवी पर पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पत्र में अमन ने कहा कि उनकी मां कृष्णा पटेल के साथ किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को बढ़ाया जाए। अमन का कहना है कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी और इस जंग में वो किसी भी हद तक जा सकती। इससे पहले अमन पटेल ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखा था जिसमें भी मां कृष्णा पटेल की सुरक्षा की मांग की थी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Nov 22, 2021

amit_sha.jpg

लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के परिवार में संपत्ति को लेकर कलह शुरू हो गई है। अनुप्रिया पटेल की सबसे छोटी बहन अमन पटेल ने अपनी सबसे बड़ी बहन पल्लवी पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए अमन पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है जिसमें अमन ने मां कृष्णा पटेल की सुरक्षा की मांग की है।

डीजीपी को भी लिखा था पत्र

गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र में अमन पटेल ने बड़ी बहन पल्लवी पर पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पत्र में अमन ने कहा कि उनकी मां कृष्णा पटेल के साथ किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को बढ़ाया जाए। अमन का कहना है कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी और इस जंग में वो किसी भी हद तक जा सकती। इससे पहले अमन पटेल ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखा था जिसमें भी मां कृष्णा पटेल की सुरक्षा की मांग की थी।

अनुप्रिया पटेल परिवार से हो चुकी हैं अलग

अनुप्रिया पटेल पहले ही परिवार से अलग हो चुकी है वहीं अब सबसे बड़ी बहन पल्लवी पटेल व सबस छोटी बहन अमन पटेल के बीच जंग शुरू हो गई है। अमन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है लिकन मां के सुरक्षा को लेकर डीजीपी को लिखे गए पत्र के बाद वह चर्चा में आएं है। पल्लवी अपने पिता सोनेलाल की विरासत संभाल रही है और सोनेवाल की पत्नी कृष्णा पटेल भी पल्लवी के साथ नजर आता हैं।

अमन ने लगाए थे आरोप

बीते दिनों जब अमन ने डीजीपी को पत्र लिखा थो तो उन्होंने पत्र में आरोप लाए थे की पल्लवी ने बिना किसी की जानकारी के पिता के व्यवसाय में अपने पति को हिस्सदारी दी है। वहीं तमाम सम्पत्ति को अपने नाम पर कर लिया है। अमन ने आरोप लगाए थे की सम्पत्ति के लालच में उनकी मां के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।