5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्यों बनाते हैं दिवाली पर रंगोली? क्या होगा असर

(Diwali Rangoli Designs) मां लक्ष्मी का करें रंगोली से स्वागत, हर कोई कह उठेगा वाह-वाह

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Nov 04, 2021

क्यों बनाते हैं दिवाली पर रंगोली? क्या होगा असर

क्यों बनाते हैं दिवाली पर रंगोली? क्या होगा असर

लखनऊ , कोई भी त्यौहार हो हम सब लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। हमेशा अलग करने की चाह रहती हैं कि ईश्वर हमारी पूजा से खुश हो कर हमें आशीर्वाद दे। (Diwali Rangoli Designs) जिससे हम और हमारे परिवार पर कृपा बनी रहे। दीपावली का त्योहार का समय चल रहा हैं। खूबसूरत रंगोली घर के मुख्य दरवाजे पर बनाने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि रंगोली घर की सुंदरता को और जयादा बढ़ा देती हैं। इस लिए किसी भी खास मौके पर रंगोली का बनाना शुभ माना जाता हैं। उन्होंने कहाकि दीपावली के मौके पर रंगोली बना कर गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना बहुत ही शुभ फल दायक होता हैं।

पंडित शक्ति मिश्रा ने कहाकि रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। अलग अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में पर्याप्त समानता है।(Diwali Rangoli Designs) इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी प्रदर्शित करती है। कहाकि किसी भी पूजा को सफल बनाने के लिए रंगोली जरूर बनाये। उसके बाद देवी की पूजा अर्चना विधि के साथ करे। आप को इसका फल कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।