2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएल बनवाने के लिए अगर जाने वाले हैं आरटीओ ऑफिस, तो पहले जान लें नया नियम, ऐसे नहीं बनेगा कोई काम

लर्निंग, परमानेंट या फिर डीएल नवीनीकरण संबंधी अपने टाइम स्लाट पर अगर आप आरटीओ ऑफिस जा रहे है तो जान लें नया नियम।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Feb 05, 2021

डीएल बनवाने के लिए अगर जाने वाले हैं आरटीओ ऑफिस, तो पहले जान लें नया नियम, ऐसे नहीं बनेगा कोई काम

डीएल बनवाने के लिए अगर जाने वाले हैं आरटीओ ऑफिस, तो पहले जान लें नया नियम, ऐसे नहीं बनेगा कोई काम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. लर्निंग, परमानेंट या फिर डीएल नवीनीकरण संबंधी अपने टाइम स्लाट पर अगर आप आरटीओ ऑफिस जा रहे है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आरटीओ ऑफिस में बैंकों के तर्ज पर टोकन व्यवस्था लागू हो गई है। टोकन मशीन से पहले पर्ची लेनी होगी। पर्ची पर लिखे सीरियल नंबर के आधार पर आवेदकों से फार्म लिए जाएंगे। आरटीओ ऑफिस में हर आवेदकों को टोकन मशीन से पर्ची लेना जरूरी होगा। इसके बिना कोई भी काम आगे नहीं बढ़ेगा। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों की सुविधा के लिए टोकन मशीन लगाई जा रही है। जहां हर आवेदक को बैंक के तर्ज पर टोकन पर्ची के साथ आवेदन लिए जाएंगे। इससे आवेदकों को लाइन में नहीं लगना होगा। इस तरह की मशीन पूरे प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालय में लगेगी।

आवेदकों को मिलेगी सहूलियत

आपको बता दें कि परिवहन विभाग की इस नई व्यवस्था से डीएल के आवेदकों को काफी सहूलियत मिलेगी। टोकन व्यवस्था शुरू होने से आवेदकों को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा। बल्कि स्क्रीन पर टोकन नंबर दिखते हुए आवेदक काउंटर पर जाकर आपना काम बगैर धक्का मुक्की के आसानी से करा सकेंगे। लखनऊ आरटीओ कार्यालय में इस मशीन का प्रयोग सफल होने के बाद प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालय पर जलद ही टोकन मशीन सिस्टम लगाया जाएगा।

तीन तरह की मिलेगी पर्ची

इस टोकन मशीन से तीन तरह की पर्ची निकलेगी। पहली, लर्निंग डीएल आवेदकों के लिए। दूसरी, परमानेंट डीएल आवेदकों के लिए और तीसरी, डीएल नवीनीकरण समेत डीएल में नाम, पता बदलवाने या दूसरे डीएल संबंधी आवेदन की पर्ची मिलेगी। पर्ची होने पर ही किसी का आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।टोकन मशीन के साथ हर काउंटर पर स्क्रीन बोर्ड लगा होगा। जहां टोकन नंबर आते ही आवेदक को फार्म लेकर काउंटर पर जाएगा। जहां आवेदन प्रपत्रों की जांच होकर डीएल संबंधी आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Story Loader