8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांप काटने के बाद नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, जा सकती है जान

Dos And Don'ts IN Snake Biting Case-बारिश के सीजन में सांप काटने (Snake Biting Case) की घटनाएं बढ़ जाती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटना सबसे ज्यादा होती है। इन क्षेत्रों में वैद्य या डॉक्टर की अधिकतर कमी के कारण लोग अपनी समझ से सांप के काटने पर समस्या का समाधान करते हैं जिससे की स्थिति और बिगड़ जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Sep 2021, 11:42 AM IST

Dos And Don'ts IN Snake Biting

Dos And Don'ts IN Snake Biting

लखनऊ. Dos And Don'ts IN Snake Biting Case. बारिश के सीजन में सांप काटने (Snake Biting Case) की घटनाएं बढ़ जाती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटना सबसे ज्यादा होती है। इन क्षेत्रों में वैद्य या डॉक्टर की अधिकतर कमी के कारण लोग अपनी समझ से सांप के काटने पर समस्या का समाधान करते हैं जिससे की स्थिति और बिगड़ जाती है। बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विजय नाथ मिश्रा ने सांप के काटने पर कुछ गलतियों को नजरअंदाज करने के उपाय बताये हैं।

क्या करना चाहिए

दो तरह के सांप काटने की घटनाएं होती हैं। एक कैरत सांप के काटने पर और दूसरी कोबरा के काटने पर। जब कैरत सांप काटता है तो उसके काटने का निशान किसी मच्छर के डंक जैसा लगता है। लेकिन इससे सूजन होने लगती है। जबड़े और घुटनों में दर्द होने लगता है। इसका मतलब है कि शरीर में जहर फैलने लगा है। वहीं अगर कोबरा काट ले तो उस जगह पर अधिक सूजन हो जाती है। वह जगह घाव की तरह दिखने लगती है। इससे आंखों और पेट में परेशानी शुरू हो जाती है। जह भी कोई सांप काटे तो उस व्यक्ति के साथ तुरंत निम्न उपचार करने चाहिए।

1- जिस जगह सांप ने काटा है, शरीर का वह हिस्सा बिलकुल भी नहीं हिलना चाहिए। उस जगह पर स्क्रब या बीटाडीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लीडिंग होने पर खून को निकलने दें और बाद में इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2- पीड़ित व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाना चाहिए। जरा सी लापरवाही से जान तक जा सकती है।

3- अस्पताल ले जाने से पता लगेगा कि घाव कितना गहरा है और क्या-क्या सावधानियां बरतनी हैं।

क्या न करें

1- सांप काटने पर किसी झोलाछाप डॉक्टर, बाबा या नीम की पत्ती को चबा कर देखना कि वह कड़वा लग रहा है या मीठा, यह सब नहीं करना चाहिए।

2- जहांं सांप ने काटा है वहां सीरा नहीं लगाना चाहिए इससे सेप्टिक होने के चांस बढ़ जाते हैं। न ही उस जगह को जलाने की कोशिश करनी चाहिए।

3- सांप काटने पर तनाव से भी बचने की कोशिश करें। अक्सर तनाव में आकर ही लोगों की मौत हो जाती है।

ये भी पढ़ें:इंटर में हैं या बीए में एनसीसी नहीं लिए हैं तो ले लीजिए, सेना में नौकरी की है पूरी गारंटी

ये भी पढ़ें: बीच सड़क बीजेपी नेता की पिटाई, झांसा देकर पैसे ऐंठने का आरोप