14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहनलालगंज में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर कार पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल

Road Accident: उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज के कनकहा इलाके में तेज रफ्तार डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गई, जिससे दर्जन भर यात्री घायल हो गए। बस के नीचे फंसे कार सवार परिवार को पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Sep 06, 2024

Mohanganj Accident

Mohanganj Accident

Road Accident: प्रतापगढ़ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही एक डबल डेकर एसी बस मोहनलालगंज के कनकहा इलाके में तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दर्जन भर यात्रियों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना के बाद कार के पिछले हिस्से में फंसे एक मासूम बच्चे को पुलिस ने तत्परता से रेस्क्यू कर बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर भेजा।

यह भी पढ़ें: Ambulance Crime : एम्बुलेंस दुष्कर्म कांड एक का एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कार में सवार दम्पत्ति और एक बच्ची भी इस हादसे में घायल हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम, एसीपी, और इंस्पेक्टर समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस ने समय रहते दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। कार के पिछले हिस्से में फंसे मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहीं, घायल दम्पत्ति और बच्ची को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बस की स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही डबलडेकर एसी बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण मोहनलालगंज के कनकहा इलाके में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद बस पलट गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं के लिए चलेगी 7000 रोडवेज बसें, 550 शटल बसों का भी संचालन

प्रशासन की प्रतिक्रिया

एसडीएम, एसीपी और इंस्पेक्टर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस बल के साथ बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन द्वारा दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि दुर्घटना का असली कारण क्या था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग