29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें कौन हैं Dr Soniya Nityanand, जिन्हें बनाया गया Dr Ram Manohar Lohia Ayurvigyan Sansthan का नया निदेशक

गर्भनिरोधक दवा सहेली के जनक और केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मश्री डा. नित्यांनद की बेटी डा. सोनिया नित्यानंद (Dr Soniya Nityanand) के परिवार की देश में एक अलग पहचान है। वह कार्य भार ग्रहण करने की तारीख से पांच सालों या 65 साल की आयु पूरी होने तक Dr Ram Manohar Lohia Ayurvigyan Sansthan की निदेशक बनी रहेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 30 Apr 2021, 10:42 AM IST

जानें कौन हैं डा. सोनिया नित्यानंद, जिन्हें बनाया गया Dr Ram Manohar Lohia Ayurvigyan Sansthan का नया निदेशक

जानें कौन हैं डा. सोनिया नित्यानंद, जिन्हें बनाया गया Dr Ram Manohar Lohia Ayurvigyan Sansthan का नया निदेशक

लखनऊ. यूपी की राज्यपाल और चांसलर आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel) ने संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ (SGPGI) के आचार्य और विभागाध्यक्ष हिमेटोलॉजी एंड स्टेम सेल रिसर्च सेंटर की डाक्टर सोनिया नित्यानंद (Dr Soniya Nityanand) को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr Ram Manohar Lohia Ayurvigyan Sansthan) का निदेशक नियुक्त किया है। वह कार्य भार ग्रहण करने की तारीख से पांच सालों या 65 साल की आयु पूरी होने तक इस पद पर बनी रहेंगी।

कौन हैं डा. सोनिया नित्यानंद

गर्भनिरोधक दवा सहेली (Contraceptive Pills Saheli) के जनक और केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) (Central Drug Research Institute- CDRI) के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मश्री डा. नित्यांनद (Padmashri Dr. Nityanand) की बेटी डा. सोनिया नित्यानंद के परिवार की देश में एक अलग पहचान है। जानकारों के मुताबिक राजधानी लखनऊ में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सुपरस्पेशलिटी इंस्टीट्यूट RML की जिम्मेदारी डा. सोनिया को इसलिए दी गई है, क्योंकि उनका चिकित्सा के क्षेत्र में एक विशेष योगदान है। सात ही उनकी स्वच्छ छवि है और उनके पास लंबा प्रशासनिक अनुभव भी है। आपको बता दें कि इससे पहले डा. सोनिया SGPGI की प्रोफेसर और HOD, हिमेटोलॉजी एंड स्टेम सेल रिसर्च सेंटर के पद पर तैनात थीं।

कई पुरस्कारों से की जा चुकी हैं सम्मानित

एसजीपीजीआई में सीएमएस रहीं डा सोनिया (Dr Soniya Nityanand) के पास प्रशासनिक अनुभव तो है ही साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में भी डा. सोनिया नित्यानंद को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें बायोटेक्नोलॉजी विभाग 2003-04 के लिए राष्ट्रीय जैव विज्ञान कैरियर पुरस्कार, 1990 में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा यंग वैज्ञानिक पुरस्कार, 2000 में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया द्वारा डॉ जेसी पटेल और बीसी मेहता पुरस्कार, डॉ एनएन गुप्ता स्वर्ण पदक, सर्वश्रेष्ठ मेडिकल छात्र के लिए चांसलर मेडल आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना से मौत पर परिजनों को मिलना चाहिये मुआवजा, जानें इस याचिका को हाईकोर्ट ने क्यों किया खारिज