1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभालने से पहले IPS डीएस चौहान ने सीएम योगी से की मुलाकात, जानिए चार्ज लेने के बाद क्या कहा

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रहे मुकुल गोयल के तबादले के बाद शासन ने वरिष्ठ आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को यूपी के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। हालांकि अभी इनकी स्थाई नियुक्त डीजीपी पद के लिए नहीं हुई है। उनके पास डीजीपी के अलावा इंटेलिजेंस व विजलेंस का अतिरिक्त चार्ज बना रहेगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Amit Tiwari

•

Updated: 13 May 2022, 10:20 PM IST

ddd.jpg

यूपी के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यवाहक डीजीपी का चार्ज लेने के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि 'उत्तर प्रदेश के पुलिस बल के डीजीपी के रूप में जनता की सेवा का अवसर देने के लिये मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि यूपी पुलिस एक परिवार की भांति टीम भावना बनाये रखते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेगी'। पुलिस मुख्यालय जाने से पहले देवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। बता दें कि डीएस चौहान पास इंटेलिजेंस का भी चार्ज है।

पुलिस मुख्यालय पर अफसरों से की मुलाकात

सिग्नेचर बिल्डिंग स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर डीजीपी ऑफिस में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। डीजीपी ने एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, डीजीपी स्टाफ समेत वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। मीडिया से दूरी बनाते हुए डीएस चौहान तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक कर चले गए। कार्यवाहक डीजीपी ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकताओं को कड़ाई से अनुपालन कराते हुए कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर किया जाएगा।

गुरुवार को मिला था DGP का अतिरिक्त प्रभार

बता दें कि यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति की चिट्ठी जारी की है। जारी चिट्ठी में कहा गया है "आरआर-1987 के पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद से स्थानान्तरित हो जाने के फलस्वरूप शासन द्वारा जनहित में आपको पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना के पद के दायित्वों के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक (विभागाध्यक्ष),का अतिरिक्त प्रभार दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं

आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान मूलतः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं। वह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय वह डीजी विजलेंस के पद पर तैनात हैं। उनकी छवि बेहद ईमानदार और साफ-सुथरी बतायी जाती हे। डीएस चौहान डीजी रैंक अधिकारी हैं। वह सीएम के पसंदीदा अफसरों में से एक हैं।

बुधवार को हटाए गए थे मुकुल गोयल

बता दें कि उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल को बुधवार की शाम उन्हें उनके पद से अचानक हटा दिया गया था। मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने और अकर्मण्यता के चलते डीजीपी पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश