
उत्तर प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप का केंद्र लखनऊ से 266 किलोमीटर नार्थ में रहा। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में हैं। तीन दिन पहले 3 नवंबर की रात को भूकंप के तेज झटके दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए थे। 5 नवंबर को दोबारा भूकंप के झटके लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में महसूस हुए और अब आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। भूकंप का केंद्र नेपाल था। इसकी तीव्रता 5.6 आंकी गई है।
गोरखपुर में 4 सेकेंड तक हिली धरती
गोरखपुर में सोमवार को 4:16 बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 4 सेकेंड कर धरती हिलती रही। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलकर खुली जगह की ओर जाते दिखे। भूकंप का केंद्र नेपाल था। इसकी तीव्रता 5.6 आंकी गई।
Published on:
06 Nov 2023 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
