
चंदा वसूली की शिकायतें बढ़ी, ईडी का शिकंजा कसने से बढ़ सकती है भीम आर्मी की मुश्किलें
लखनऊ. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच शुरु होने से भीम आर्मी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंदा वसूली के मामले को लेकर यह संगठन पहले ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है। अब जांच से इस पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, ईडी को जांच में पीएफआई के पदाधिकारियों से कुछ विश्वसनीय साक्ष्य मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पीएफआई और भीम आर्मी के बीच आर्थिक लेन-देने की जांच की जा रही है।
चंदा वसूली मामले में गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक चंदा वसूली को लेकर भीम आर्मी पर पहले से आरोप लगते रहे हैं। पिछले दिनों सहारनपुर में कुछ लोगों को चंदा वसूली करते गिरफ्तार भी किया गया था। शामली जिले में भीम आर्मी के एक सक्रिय कार्यकर्ता पर फेसबुक के माध्यम से चंदा जुटाने का आरोप लगा था।
Published on:
24 Nov 2020 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
