1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गायत्री प्रसाद प्रजापति सहित पांच IAS अधिकारियों पर CBI के बाद ED ने दर्ज कराई FIR

-IAS अफसर जीवेश नंदन, संतोष कुमार राय अभय, विवेख अौद देवी शरण उपाध्याय पर कसा शिकंजा  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Aug 04, 2019

ED

अपने साथ पांच IAS अधिकारियों को भी ले डूबा गायत्री प्रसाद प्रजापति, CBI के बाद ED की कार्रवाई में फंसे

लखनऊ. समजावादी पार्टी (Samajwadi party) की सरकार में हुए अवैध खनन मामले में सीबीआई (CBI) जांच के साथ ही अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) (Enforcement Directorate) ने भी कार्रवाई कर दी है। ईडी अब हमीरपुर के अलावा शामली, फतेहपुर, कौशाम्बी व देवरिया में हुए खनन घोटाले के मामलों में जांच करेगी। ईडी ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri prajapati) और 5 आईएएस (IAS) अफसरों समेत 16 के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट से केस दर्ज कराया है। ईडी हमीरपुर खनन घोटाले के मामले में पहले से ही पूर्व मंत्री गायत्री के खिलाफ जांच कर रही है। आइएएस बी.चंद्रकला के बाद अब आईएएस अधिकारी अभय सिंह, संतोष कुमार राय, विवेक, देवी शरण उपाध्याय व जीवेश नंदन की संपत्तियां भी ईडी के निशाने पर होंगी।

यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप मामले को लेकर इस भाजपा विधायक ने खोला सबसे बड़ा राज, कहा- कुलदीप भाई तो... BJP को बड़ा झटका


जानकारी हो कि ईडी ने बीते दिनों हमीरपुर खनन घोटाले के मामले में कोर्ट की अनुमति पर पूर्व मंत्री गायत्री से चार दिन पूछताछ की थी। सीबीआइ ने जुलाई में खनन घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। फतेहपुर व देवरिया में भी खनन घोटाले में केस दर्ज किये थे। सीबीआइ ने इन केसों में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के अलावा फतेहपुर के तत्कालीन डीएम अभय सिंह, आइएएस अधिकारी जीवेश नंदन, संतोष कुमार, देवीशरण उपाध्याय व तत्कालीन डीएम देवरिया को नामजद किया था। ईडी ने इन दोनों केस की एफआइआर को परीक्षण के लिए लिया था और केस दर्ज करने का अप्रूवल दिल्ली मुख्यालय से मांगा था। सीबीआइ कौशाम्बी व शामली में खनन घोटाले की जांच पहले से कर रही है। ईडी ने सीबीआइ के इन दोनों केसों को आधार बनाकर मनी लांड्रिंग के केस दर्ज किये है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस : 6 जगह फ्रैक्चर, इंटरनल ब्लीडिंग, बहा 3 यूनिट खून, मां बाहर निकले वाले हर डॉक्टरों से कहती है ये बात... सून निकल आएंगे आंसू

शामली के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री के करीबी विकास वर्मा व अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। ईडी अब आरोपितों की संपत्तियों का ब्योरा खंगालेगी।

Story Loader