5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eid al-Adha : 4.5 लाख में बिके दो बकरे, खाते हैं बादाम पिस्ता और पीते हैं अनार-मोसम्मी का जूस

Eid al-Adha 2021 : कोरोना महामारी के चलते राजधानी लखनऊ में इस बार बकरीद पर सीमित स्थानों पर ही बकरा मंडी लगाई गई

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jul 21, 2021

  Eid al Adha 2021 two goat sold on price of 4 lakh 50 thousand

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Eid al-Adha 2021- आज 21 जुलाई को बकरीद है। इस बार बकरीद पर राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के बंधे के पास बकरा मंडी लगी। बड़ी संख्या में आए खरीदारों ने बकरे खरीदे। यहां हजारों रुपए से लेकर लाखों की कीमत में बकरे बिके। दो बकरे खासे सुर्खियों में रहे जो बादाम-पिस्ता खाते हैं और मोसम्मी व अनार का जूस पीते हैं। एक बकरे का वजन 170 किग्रा और दूसरे का वजन 150 किग्रा है। इन्हें खरीदा नक्खास के नुमान ने। वहीं, दुबग्गा मंडी के पास से खुर्रमनगर के हसनैन खान ने दो अफ्रीकन बोर के जोड़े को 1.50 लाख में खरीदा। यहां अफ्रीकन बोर और कश्मीरी बकरे 70 से 80 हजार रुपये में बेचे गये।

कोरोना महामारी के चलते राजधानी लखनऊ में इस बार बकरीद पर सीमित स्थानों पर ही बकरा मंडी लगाई गई। दुबग्गा मंडी, कैंपवेल रोड, डालीगंज, पक्कापुल, मेहंदी घाट समेत कई जगह बकरों की मंडी लगी। अफ्रीकन बोर, कश्मीरी, तुर्की दुम्बा, सोजत, तोतापरी, बरबरी, जमुनापारी नस्ल के बकरे आये। हालांकि, इस बार बकरा बेचने वाले आये ज्यादातर लोग काफी निराश दिखे। उनका कहना था कि दो दिन के इंतजार के बाद भी बकरों के सही दाम नहीं मिले। सामान्य बकरा आठ से 15 हजार रुपये में बिका।

ऑनलाइन भी बिके बकरे
कोरोना महामारी के चलते इस बार कई जगह वाट्एसग्रुप बनाकर भी बकरे बेचे गये। पशु डॉट काम, ओएलएक्स समेत कई वेबसाइटों पर भी बकरों की खरीद-फरोख्त की गई। बकरा पसंद न आने पर पूरे पैसा वापस करने का भी ऑफर दिया गया। इसके अलावा कई वेबसाइट ऐसी भी हैं, जहां ऑनलाइन कुर्बानी में हिस्सा भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : यूपी में बकरीद पर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी बर्दाश्त नहीं- सीएम योगी