
EID 2022
उत्तर प्रदेश में रविवार को ईद-उल-अजहा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कई मस्जिदों और ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। हजारों की संख्या में मौजूद मुस्लिमों ने एक ओर सजदे में सिर झुकाया तो दूसरी ओर हजारों हाथों ने एक साथ उठकर मुल्क के अमन व चैन के लिए दुआएं मांगी। लखनऊ के साथ ही कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, बरेली में अमन चैन के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मानाया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बकरीद के पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। वहीं, ईद के त्योहार पर किसी भी तरह का विवाद न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रत्येक चौराहे से लेकर मस्जिद व ईदगाह तक पुलिस फोर्स तैनात की गई। इसको लेकर दो दिन पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद पर अमन चैन कायम रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटा जाए। किसी भी पर्व को उसकी आस्था के अनुरप ही मनाना उचित है। उसके नाम पर हुड़दंग या फूहड़ता बर्दाश्त नहीं होगी।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
बकरीद के पर्व पर नमाज सुबह से ही मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज अदा करने लगे। लखनऊ में ईदगाह के साथ ही टीले वाली मस्जिद में भीड़ रही। कानपुर और प्रयागराज में बीते दिनों उपद्रव को देखते हुए मस्जिदोंममें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। गोरखपुर और वाराणसी में भी बड़ूी संख्या में नमाजी मस्जिदों में एकत्र हुए। झांसी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। त्योहार को लेकर डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी शिवहरी मीना भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे। एसएसपी ने कहा कि पूरे जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हो गई।
राज्यपाल-सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बकरीद की बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि बकरीद का त्योहार सभी लोग मिलकर सामाजिक सदभाव के साथ मनाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बकरीद के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें मिलजुल कर रहने और आपसी सदभाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। योगी आदित्यनााथ ने अपील की कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए व सभी जरूरी गतिविधियों को देखते हुए त्योहार मनाएं।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी बकरीद की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'ईद-उल-अजहा के पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईद-उल-अजहा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक एकता व सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।' उत्तर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी लोगों को मुबारकबाद दी और उनके सुख समृद्धि की कामना की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस प्रमुख त्योहार को आपसी सौहार्द और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।
पुलिस कर्मियों के 12 जुलाई तक अवकाश रद्द
यूपी सरकार ने बकरीद त्योहार के मद्देनजर 12 जुलाई तक पुलिस कर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशान्त कुमार की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि बकरीद को देखते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश रद रहेंगे। केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
Published on:
10 Jul 2022 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
