
hief_election_commisionar Rajeev kumar
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर होती है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य है। राज्य में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। यही कारण है कि देश की राजनीति, खासकर केंद्र की सरकार के लिहाज से यूपी अहम राज्य है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। हालांकि मुलायम सिंह और उनके पुत्र अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और चौधरी अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल भी राज्य के महत्वपूर्ण राजनीतिक दल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि फेक न्यूज के बारे में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रिपोर्ट करें।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। इनमें 63 सीटें अनारक्षित हैं जबकि 17 सीटें एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। राज्य में वाराणसी, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी मैनपुरी, आजमगढ़, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर वीआईपी सीटें हैं।
चुनाव आयोग का ओर से अभी तक यूपी के मतदाताओं को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। राज्य में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 15,02,84005 था। इनमें से 24,03,296 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के थे. पुरुष मतदाता कुल 8,04,52,736 थे जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी. प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।
Updated on:
16 Mar 2024 03:48 pm
Published on:
16 Mar 2024 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
