
Election Commission Removed To UP Home Secretary Sanjay Prasad
UP Home Secretary Sanjay Prasad Removed: लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही इलेक्शन कमीशन ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को इलेक्शन कमिशन की ओर से हिमाचल प्रदेश और मिजोरम के सामान्य प्रशासनिक विभाग के सेक्रेटरी को हटा दिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश जारी किया है।
इलेक्शन कमीशन ने राज्य सरकारों से यह भी कहा है कि इलेक्शन से संबंधित उन अफसरों का तुरंत ट्रांसफर कर दिया जाए जो कि 3 साल या फिर उससे ज्यादा का समय अपने गृह जनपद में बिता चुके हैं। चुनाव आयोग ने म्यूनिसिपल कमिश्नर और डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर के ट्रांसफर को लेकर महाराष्ट्र की सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है। चीफ सेक्रेटरी को इलेक्शन कमीशन ने निर्देश दिया है कि म्युनिसिपल कमिश्नर और डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर का दूसरे कॉर्पोरेशन में तुरंत ट्रांसफर कर दिया जाए।
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के बदले गृह सचिव
1. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव हटाए गए हैं। इसके अलावा यूपी के कई सीनियर पुलिस अफसर को हटाया जा सकता है।
2. गुजरात, बिहार, झारखंड के गृह सचिव बदले गए।
3. हिमाचल प्रदेश के गृह सचिव हटाए गए।
4. पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी EC ने हटाया।
5. मिजोरम, हिमाचल में कई अफसरों को हटाया गया।
6. सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव हटाए गए हैं।
Updated on:
18 Mar 2024 06:21 pm
Published on:
18 Mar 2024 06:02 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
