25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Electricity Bill:नए साल में महंगी होगी बिजली, उपभोक्ताओं को लगेगा झटका

Electricity Bill:राज्य में नए साल से बिजली की दरें बढ़ने वाली हैं। बाकायदा विद्युत नियामक आयोग को ऊर्जा निगम ने इसका प्रस्ताव भी भेज दिया है। अध्ययन के बाद आयोग आगे की कार्यवाही शुरू कर देगा। आगे पढ़ें कि राज्य में बढ़ी हुई बिजली दरें कब से लागू होंगी…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 28 Dec 2024, 3:57 PM IST

Electricity rates are going to be expensive in Uttarakhand from the new year

नए साल से बिजली महंगी होने वाली है

Electricity Bill:नए साल से लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिल के रूप में बड़ा झटका लगने वाला है। उत्तराखंड में 12 फीसदी बिजली महंगी करने का प्रस्ताव पास कर अध्ययन के लिए नियामक आयोग को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आयोग प्रस्ताव का अध्ययन करने के बाद इसे स्वीकार करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। ऊर्जा निगम को 30 नवंबर तक अपनी पिटीशन फाइल करनी थी, लेकिन यूपी के समय के 4300 करोड़ की देनदारी की वजह से प्रक्रिया अधर में लटक गई थी। उसके बाद निगम की मांग पर नियामक आयोग ने 16 दिसंबर तक और इसके बाद 26 दिसंबर तक का समय दिया था। इधर, गुरुवार को ऊर्जा निगम की बोर्ड बैठक में बिजली दरों में 12 फीसदी बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है। अब नए साल में उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिल चुकाने होंगे।

यूपीसीएल ने आयोग को भेजी पिटीशन

प्रस्ताव पास करने के बाद उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने नियामक आयोग को अपनी पिटीशन भेज दी है। आयोग के विशेषज्ञ पिटीशन का अध्ययन कर रहे हैं। सभी पहलुओं के अध्ययन के बाद आयोग इस पिटीशन को स्वीकार करेगा। उसके बाद नियामक आयोग जनसुनवाई करेगा। यहां आने वाले सुझावों के आधार पर आयोग नई विद्युत दरें तय करेगा, जो अगले साल एक अप्रैल से लागू होंगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के मुताबिक विद्युत दरों संबंधी प्रस्ताव नियामक आयोग को भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-Fire Incident:हाईवे पर भीषण टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग