
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में शुक्रवार की दोपहर दो घंटे तक बिजली गुल रहेगी। ट्रांसमिशन उपकेंद्र की मेन लाइन पर मरम्मत का काम किया जाना है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दोपहर दो बजे से लेकर चार बजे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान सहारा सिटी होम ट्रांसमिशन बिजली उपकेंद्र की भी आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढें - रोडवेज कर्मचारियों की मांग - डग्गामारी पर न लगे रोक
मुख्य लाइन पर होना है मरम्मत कार्य
हरदोई रोड स्थित 220 केवी के ट्रांसमिशन उपकेंद्र की मुख्य लाइन पर आज मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कारण महताब बाग़ ट्रांसमिशन दो घंटे ठप रहेगा। अधिशासी अभियंता राज आलोक के मुताबिक दोपहर दो घंटे आपूर्ति बंद रहेगी। सहारा सिटी होम ट्रांसमिशन की बिजली प्रभावित होगी लेकिन उसे सिधौली एवं नबीकोटनंदना ट्रांसमिशन उपकेंद्र से जोड़ देने पर बिजली आपूर्ति हो सकेगी। बिजली विभाग के अफसरों की मानें तो बिजली कटौती का यह समय निर्धारित समय से कुछ अधिक भी हो सकता है।
मेडिकल उपकेंद्र के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
महताब बाग ट्रांसमिशन उपकेंद्र से जुड़े दुबग्गा, काकोरी, रहमान खेड़ा, आज़ाद नगर, बालाघाट, राधाग्राम, गऊघाट, चौपटिया, विक्टोरिया, नींबू पार्क, रेजीडेंसी, डालीगंज इक्का स्टैंड और नादान महल रोड की बिजली आज दोपहर दो घंटे से अधिक गुल रहेगी। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र को टिकैतरायतालाब ट्रांसमिशन उपकेंद्र से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढें - लंबित परियोजनाएं पूरी करने के लिए राजनाथ सिंह ने योगी सरकार को लिखी चिट्ठी
Published on:
12 Jan 2018 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
