
लखनऊ. चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। रनवे पर उड़ान भरने से पहले ही सऊदी अरबिया एयरलाइंस के विमान का अगला पहिया निकल गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक लिया। इस विमान में 300 से अधिक यात्री सवार थे। घटना के टल जाने पर यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की साँस ली। घटना के बाद काफी समय तक अफरातफरी मची रही।
लखनऊ से रियाद जानी थी फ्लाइट
बताया जा रहा है कि लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या SV-895 ने 300 यात्रियों से के साथ उड़ान भरी। इस विमान को लखनऊ से रियाद जाना था। जैसे ही विमान रनवे पर पंहुचा, उसका अगला पहिया निकल गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को रोक लिए जिसके बाद यात्रियों ने राहत की साँस ली। विमान से यात्रियों को उतारकर टर्मिनल पर लाया गया। घटना के कारण कई अन्य विमानों को भी रोकना पड़ा।
यह भी पढें - खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए यूपी में टी-20
कई विमानों को देरी से किया गया रवाना
घटना के बाद तकनीकी टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया। काफी समय तक यात्री परेशान होते दिखे। काफी समय तक अन्य विमानों को भी लैंडिंग और टेक ऑफ करने में विलम्ब का सामना करना पड़ा। दिल्ली जा रहे यात्री प्रदीप कृष्णन ने बताया कि घटना के बाद कई फ्लाइटों को रोक दिया गया उन्हें रवाना करने में काफी देरी हुई।
Published on:
27 Dec 2017 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
