31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेई ने कर्मचारी से किया अभद्र भाषा का प्रयोग, संघ करेगा निदेशक का घिराव

21 वर्षो से एक ही मंडल में तैनात कार्यवाहक निदेशक के इशारे पर जेई द्वारा जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं के बारे अमर्यादत भाषा का प्रयोग किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

up online

•

Updated: 2 Aug 2017, 12:05 PM IST

Lucknow Nagar Nigam

Lucknow Nagar Nigam

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी
निदेशक विद्युत सुरक्षा का घिराव करेंगे। आरोप है कि
मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन के महामंत्री और राज्य कर्मचारी महासंघ के
उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्वत से विद्युत् विभाग के एक जेई द्वारा
अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। संघ द्वारा शासन स्तर पर किए जा रहे

पत्राचार विचार विमर्श के बाद कार्यवाहक निदेशक के घेराव का निर्णय लिया
गया। नगर निगम कर्मचारी
संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कहा कि कर्मचारी
संगठनों के पदाधिकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न
और विभाग में होने वाले गलत कार्यो का जब जब विरोध करते हैं तब तब
उनके साथ इस तरह घटनाएं सामने आती है। लेकिन कर्मचारी संगठन इतने कमजोर
नही, ऐसे लोगों के खिलाफ कर्मचारी संगठन एकजुट होकर सड़क पर उतरेगा।

संगठन द्वारा बताया गया कि
21 वर्षो से
एक ही मंडल में तैनात
कार्यवाहक निदेशक के इशारे पर जेई द्वारा जवाहर भवन
इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं के बारे अमर्यादत
भाषा का प्रयोग किया गया है।

लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संगठन ने कहा कि अगर उक्त जेई तत्काल लिखित रूप से माफी नही मागता तो नगर निगम
कर्मचारी लखनऊ कार्यवाहक निदेशक का घिराव करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि जल्द
ही संघ का प्रतिनिधि मण्डल ऊर्जा मंत्री से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत
कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।