
Rojgar Mela Symbolic Photo
मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 21 जुलाई से यूपी में शुरू हो रहे रोजगार मेले में इस बार हर स्टूडेंट को नौकरी देने का प्लान बनाया गया है। इसके लिए लखनऊ की अलीगंज आईटीआई में तैयारी भी कराई जा रही है। जिसके बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज, लखनऊ में फ़ाइनल इंटरव्यू होगा। इसमें 12 कम्पनियाँ सभी का इंटरव्यू लेने आएंगी।
एम. ए. खान ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि, जो अभ्यर्थी मात्र कक्षा 8वीं पास है, वे भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है। जो अभ्यर्थी हाईस्कूल पास है वे भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है या जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है। यानी किसी भी प्रकार से जो भी लड़के नौकरी करना चाहते हैं वो जॉब के लिए इंटरव्यू देने आ सकते हैं। इसके अलावा हमने ऐसा पैनल प्लान बनाया है कि, जो अभ्यर्थी मात्र आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है उन्हें भी रोजगार मिल सके। यदि किसी भी प्राइवेट कालेज से भी पास होकर आए हैं तो वो भी रोजगार कर सकें। या जिनके पास कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं है वो भी सिर्फ कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है, उन्हें भी रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Minimum Salary in Rojgar Mela
आर. एन. त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि, 12 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन 7,700 से 22,000 रुपए तक के वेतन पर जाॅब के अवसर उपलब्ध होंगे, रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 21 जुलाई 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में प्रतिभाग कर सकते है।
क्या क्या पेपर लगेगा
रोजगार दिवस में आने वाले वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो प्रति बायोडाटा एवं उसके साथ शैक्षिक योग्यता/तकनीकी योग्यता की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न कर सम्बन्धित कम्पनी में प्रतिभाग कर सकते है।
UP Rojgar Mela 2022 Registration
जो लोग इस बार 22 जुलाई को अलीगंज आईटीआई में भाग नहीं ले सकते हैं, वो इच्छुक अभ्यार्थी UP Rojgar Mela 2022 Online Registration – सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है और इस अवसर का लाभ पा सकते है। उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2022 – जिलेवार सूची (District) भर सकते हैं।
Published on:
19 Jul 2022 04:18 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
