script50 साल से अधिक  उम्र के बिजली कर्मचारियों की नहीं होगी छंटनी, आया आदेश  | Energy Minister AK Sharma reprimanded officers, withdrew the order of retrenchment of power employees | Patrika News
लखनऊ

50 साल से अधिक  उम्र के बिजली कर्मचारियों की नहीं होगी छंटनी, आया आदेश 

सरकार की फटकार के बाद बिजली कर्मचारियों की छंटनी का आदेश वापस लिया गया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पावर कारपोरेशन अध्यक्ष आशीष गोयल से बातचीत कर मामले के दोषी अधिकारियों पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए।

लखनऊApr 29, 2024 / 08:50 am

Ritesh Singh

Power Corporation
सरकार की फटकार के बाद बिजली विभाग में 50 साल से अधिक की उम्र के समूह ‘ग’ व ‘घ’ के उन कर्मचारियों की छंटनी किये जाने का आदेश वापस ले लिया गया है। कार्यकुशलता  के आधार पर छंटनी का निर्णय किये जाने के दो दिन बाद ही मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से रविवार को एक आदेश जारी कर इसे निरस्त कर दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार 

 50 साल की उम्र पूरी कर चुके ऐसे कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिये जाने का आदेश गत 26 अप्रैल को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की तरफ से जारी किया गया था। छंटनी के इस आदेश की ख़बर समाचार पत्रों और वेबसाइट  में छपने के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पावर कारपोरेशन अध्यक्ष आशीष गोयल को फोन कर हकीकत को समझा और फिर ऐसे अधिकारियों को कड़ी लताड़ लगायी। गलत संदेश देने की कोशिश करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने के निर्देश देने के साथ ही ऊर्जा मंत्री ने छंटनी किये जाने के आदेश को तत्काल निरस्त किये जाने के निर्देश दिये। 

Home / Lucknow / 50 साल से अधिक  उम्र के बिजली कर्मचारियों की नहीं होगी छंटनी, आया आदेश 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो