3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम देने से पहले पूछी जाती थी वर्जिनिटी, महिमा चौधरी ने खोला फिल्मी दुनिया का गंदा राज़

Entertainment News: आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई की फिल्मी दुनिया की गंदी सच्चाई का खुलासा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया में काम देने से पहले कहा जाता था कि उन्हें वर्जिन एक्ट्रेस की तलाश है।

2 min read
Google source verification
spotlight_exclusive_mahima_chaudhry.jpg

Entertainment News: परदेश फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली महिमा चौधरी काफी दिनों से फिल्मों से दूर हैं। हांलाकि वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नज़र आती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपनी बेटी की फोटो भी डालती रहती हैं जो काफी वायरल होती है। उनकी बेटी भी उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत हैं।

दरअसल सोशल मीडिया में महिमा चौधरी का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने पहले की तुलना में आज फिल्म इंडस्ट्री में कितना बदलाव आया है, इस पर बात कर रही हैं।

महिमा चौधरी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अब एक्ट्रेसस को पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छे रोल मिलते हैं और उन्हें फिल्म में अच्छा मौका भी दिया जाता है। इतना ही नहीं पहले के मुकाबले अब एक्ट्रेस को अच्छे पैसे, अच्छे ब्रांड्स भी मिलते हैं और पहले से ज्यादा ताकतवर भी हैं। वहीं अब महिला कलाकार पहले से ज्यादा लंबे समय तक काम कर रही हैं।

फिल्मी दुनिया गंदी सच्चाई का किया खुलासा

महिमा ने आगे बात करते हुए बॉलीवुड की गंदी सच्चाई का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आपके रिलेशनशिप का असर पहले काम पर पड़ा करता था। अगर कोई एक्ट्रेस किसी को डेट कर रही होती थी तो लोग लिखते थे उन्हें सिर्फ वर्जिन एक्ट्रेस की तलाश है। जिसने किसी को किस तक ना किया हो। अगर किसी को कोई एक्ट्रेस डेट कर रही होती थी तो कहते.. ओह वो तो डेट कर रही है। अगर एक्ट्रेस ने शादी कर ली तो फिर भूल ही जाइए करियर को और अगर बच्चा हो गया फिर तो करियर बिल्कुल खत्म।

छिपानी पड़ती थी पर्सनल लाइफ

महिमा चौधरी ने आगे कहा कि उनके टाइम पर एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल लाइफ छिपानी पड़ती थी। वहीं अभिनेत्री तो छोड़िये कई अभिनेता तक अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाते थे। इतना ही नहीं अगर कोई एक्ट्रेस मां का रोल कर लेती थी तो उसे और कोई रोल जल्दी ऑफर नहीं किया जाता था।

Story Loader