
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. अगर आप इस बार के सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के बारे जानकारी लेना चाहते हैं तो आप आसानी से घर बैठे बजट की हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि वित्त मंत्री का पूरा बजट डिजिटल फॉर्म में पेश किया गया। उत्तर प्रदेश समेत देश के हर राज्य की जनता को बजट की जानकारी देने के लिए खास व्यवस्था की है। आप घर बैठे ऑनलाइन बजट की हर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यूपी समेत सभी देशवासियों को बजट की जानकारी ऑनलाइन देने के लिए हाल ही में वित्त मंत्री ने यूनियन बजट मोबाइल ऐप (Union Budget Mobile App) लॉन्च किया है। इस मोबाइल ऐप के आने के साथ ही पेपरलेस बजट की शुरुआत हो गई है। इस बार बजट की प्रिंटिंग नहीं की गई है बल्कि इस बार हर कोई एक ऐप के माध्यम से बजट को अपने मोबाइल पर देख सकता है।
यूनियन बजट मोबाइल ऐप (Union Budget Mobile App) Android और iOS दोनों तरह के स्मार्टफोन्स के लिए लॉच किया गया हैं। आप इसे गूगल प्ले स्टोर Google Play Store और एप्पल ऐप स्टोर Apple App Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और बजट के संबंधित हर जानकारी प्राप्त सकते हैं। आजादी के बाद से पहली बार बजट की प्रिंटिंग नहीं हुई। यूनियन बजट मोबाइल ऐप के जरिए सासंद और आम जनता यूनियन बजट 2021 से जुड़े डॉक्यूमेंट्स और सभी तरह की जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार ने इस साल कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए बजट को कागज पर प्रिंटिंग नहीं कराने का फैसला लिया है। यूनियन बजट और इकोनॉमिक सर्वे इस साल ये दोनों के डॉक्युमेंट्स इलेक्ट्रॉनिक रूप में सासंदों को दिए जाएंगे।
जानें Mobile App की खूबियां
1. इस मोबाइल ऐप में बजट के सभी डॉक्यूमेंट उपलब्ध रहेंगे। इसमें एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट, डिमांड फॉर ग्रांट, वित्त विधेयक आदि की जानकारी होगी।
2. इस ऐप में डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सर्च, जूम इन और आउट, एक्सटर्नल लिंक आदि फीचर्स हैं। इसका इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है।
3. यह ऐप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में है।
4. यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगा।
5. इस मोबाइल ऐप को यूनियन बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
6. संसद में वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट के दस्तावेज इस ऐप पर उपलब्ध होंगे।
Published on:
02 Feb 2021 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
