21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व-मंत्री व सांसद नरेश अग्रवाल लखनऊ में दिया यह बयान

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार संगठन बैठक

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jul 21, 2019

ex minister and MP Naresh Agrawal

पूर्व-मंत्री व सांसद नरेश अग्रवाल लखनऊ में दिया यह बयान

लखनऊ , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला व शहर अध्यक्षों की बैठक बैंककेट्स हाल लखनऊ में सम्पन हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व-मंत्री व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में व्यापारियों के योगदान को भुलाया नही जा सकता है।

व्यापरियों की जी तोड़ मेहनत की बदौलत हमारी अर्थव्यवस्था में मजबूती आती है यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी ने व्यपारियों के हित में कार्य किया है और उनकी उन्नति में हमेशा उनकी मदद की है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लीक से अलग व्यापारियों का ध्यान रखा है क्योकि वो जमीनी हकीकत जानते हैं, 2019 लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के लिए नरेश अग्रवाल ने समस्त व्यपारी वर्ग को धन्यवाद दिया और कहा कि नवभारत के निर्माण में प्रदेश के व्यपारियों द्वारा दिया गया योगदान मील का पत्थर साबित होगा।

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश में व्यपारी अयोग का गठन किया गया है एवं व्यपारियों को पेन्शन देंने के लिए बजट में व्यवस्था की गई है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश हमारे Chief Minister Yogi Adityanath के नेतृत्व में प्रदेश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है, इसके बाद उन्होंने प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह को बधाई दी, नरेश अग्रवाल ने कहा कि भजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा बहुत तीव्र गति से आगे बढ़ रही है और भाजपा में प्रतिक्षण नए सदस्य जुड़ रहे हैं।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अग्रवाल और संचालन प्रदेश महामंत्री पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा बृजेश शुक्ला ने की। बैठक को सतनाम सेठी, कृष्ण गोपाल मित्तल, डॉ वीरेंद्र गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, जगदीश अग्रहरि, शरद अग्रवाल, संजय सांवला, संतोष शर्मा, विवेक सेठ, जितेंद्र रस्तोगी, संजय गुप्ता एवं पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।