4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

facebook की चुनाव क्रांति- बटन दबाते ही राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल से जुड़ जायेंगे यूजर्स

युवाओं को राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल से जोडेगा फेसबुक, शनिवार को मिलेगा फेसबुक यूजर्स को संदेश।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Oct 07, 2016

NVSP

NVSP

लखनऊ. भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में फेसबुक एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए चल रही तैयारियों के बीच फेसबुक ने उत्तर प्रदेश के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के फेसबुक यूजर्स को राष्ट्रीय मतदाता सर्विसेज पोर्टल से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। फेसबुक के भारत और दक्षिण एशिया के पब्लिक पॉलसी मैनेजर नितिन सलूजा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश को ई-मेल भेजकर यह जानकारी दी है।

नितिन सलूजा के अनुसार, भारत में वर्तमान समय में फेसबुक के 15 करोड से अधिक फेसबुक यूजर हैं, इसलिए फेसबुक ने तय किया है कि वह ऑन लाइन पंजीकरण की इच्छा रखने वाले लोगों की मदद करेगा और इसलिए बटन का डिजाइन किया है। श्री सलूजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के फेसबुक उपभोगकताओं को 8 अक्टूबर को उनके फेसबुक न्यूज फीड में सन्देश प्राप्त होगा। इसमें बटन दबाते ही उपयोगकर्ता को नेशनल वोटर सर्विसेज पोर्टल से जोड दिया जायेगा जहां उसे मतदाता सूची में मतदाता के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader