पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री (आवास बन्धु) एवं सपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष रहे फाखिर सिद्दीकी सैकड़ों समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हो गये। इससे पहले बसपा के कई नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए थे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर अजय कुमार लल्लू ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि फाखिर सिद्दीकी के आने से न सिर्फ कांग्रेस मजबूत होगी वरन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।