लखनऊ. यूपी में अपराध का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पहले ही अपराधों से जनता परेशान है कि शुक्रवार देर रात एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को पुलिस कांस्टेबल ने गोली मार दी। उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस सिलसिले में मृतक विवेक तिवारी की पत्नी संग परिवार के लोगों का यूपी की पुलिस पर जमकर गुस्सा फूटा है। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।