
समलैंगिक विवाह यानी कि Same Sex Marriage को मान्यता देने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत कानून नहीं बना सकती, सिर्फ इसकी व्याख्या कर सकती है। दरअसल, समलैंगिकों ने यह मांग की थी कि उनकी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर की जाए।
आपको बता दें, कि यूपी समेत भारत में ऐसे कई समलैंगिक जोड़ों ने आपस में शादी रचाई है। आपको कुछ ऐसे ही समलैंगिक जोड़ों के बारे में बताते हैं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे में कई कपल ऐसे भी हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के Same Sex Marriage पर लिए फैसले से नाराजगी हो सकती है।
भारत का पहला समलैंगिक विवाह
भारत का पहला समलैंगिक विवाह(Same Sex Marriage) महाराष्ट्र के यवतमाल में हुआ। यह एक आईआईटी ग्रेजुएट ऋषि सातवाने और वियतनाम के उनके साथी, विन्ह, जो पेशे से शिक्षक हैं, के बीच हुआ। इस जोड़े की अप्रैल 2017 में सगाई हुई थी और शादी 30 दिसंबर 2017 को हुई।
ताजमहल के सामने प्यार का इजहार कर रचाई शादी
सोशल मीडिया पर गे कपल(Gay Couple) चैतन्य शर्मा और अभिषेक रे की तस्वीरें खूब वायरल हुई। इन दो पुरुषों ने अपने प्यार का इजहार ताजमहल(Taj Mahal) के सामने किया था। इसके बाद उन्होंने अपने इस प्यार को अंजाम तक पहुंचाया और शादी(Same Sex Marriage) कर एक-दूसरे के हो गए।
यूपी की संजू ने दिया अन्नू को दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दो लड़कियों की प्रेम कहानी की शुरुआत इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बाद में ये मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर इन दोनों लड़कियों ने शादी(Same Sex Marriage) रचा ली। आपको बता दें कि एक लड़की का नाम संजू रस्तोगी है और वो यूपी के रामपुर की रहने वाली हैं। वहीं, उनकी पार्टनर अन्नू डे पश्चिम बंगाल से हैं।
दूल्हा बनकर आई लड़की ने रचाई शादी
यूपी के आगरा में दो लड़कियों ने अपने परिवार को बताए बिना आपस में शादी(Same Sex Marriage) कर ली थी। दोनों पिछले दो सालों से एक-दूसरे को जानती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लड़कियां सामुहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंची और अपनी पहचान छुपाकर शादी रचा ली।
यह भी पढ़ें: 'न शादी की इजाजत, न गोद ले पाएंगे बच्चा...', समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट के 5 बड़े फैसले
कहानी दो महिलाओं की जिन्होंने शादी तोड़ अपनाया प्यार
यूपी के बुन्देलखंड की दो महिलाओं ने छह साल तक अलग-अलग लोगों से शादी करने के बाद अपने-अपने पतियों को तलाक दिया। साथ ही, शादी तोड़कर एक दूसरे से शादी करने की ठानी। दरअसल, छह साल पहले दोनों को बीच में ही कॉलेज छोड़ना पड़ा था। कॉलेज छोड़ने के छह महीने के अंदर ही दोनों की शादी हो गई। हालांकि दोनों एक-दूसरे को भूल नहीं पाई। दोनों ने लंबी कानूनी लड़ाई और अपने पतियों से अलग होकर एक दूसरे शादी(Same Sex Marriage) कर ली।
Updated on:
18 Oct 2023 10:26 am
Published on:
18 Oct 2023 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
