लखनऊ

आगरा से लखनऊ, कानपुर, मथुरा जाने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ा, जानें क्या है नया रेट

आगरा से जाने वाली रोडवेज बासों का किराया एक बार फिर बढ गया है।

less than 1 minute read
Apr 05, 2023

यूपी में मंगलवार से रोडवेज ने आगरा से अलग-अलग रूटों पर जाने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया है। नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ने की वजह से इसका असर रोडवेज बसों पर दिख रहा है। रोडवेज परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज सहित कई शहरों की बसों के किराए में 1 से 2 रुपए ही बढाए हैं। रोडवेज ने डेढ़ महीने पहले भी 1 रुपए प्रति किमी की बढ़ोतरी की थी।

इटावा से कानपुर जाने वाले यात्रियों को 321 रुपए की जगह 322 रुपए देने होंगे। जयपुर जाने वाले यात्री को 404 रुपए की जगह पर 406 रुपए देने होंगे। गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को 397 के स्थान पर 399 रुपए चुकाने होंगे। आगरा से मथुरा होते हुए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब 290 रुपए के बजाए 292 रुपए देने होंगे।

आगरा से कानपुर का किराया 456 रुपए
आगरा से कानपुर होते हुए इटावा जाने वाले यात्री अब 456 रुपए चुकाएंगे। आगरा से मेरठ जाने वाले यात्रियों को अब 350 रुपए किराया देना होगा। आगरा से कानपुर होते हुए लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब 586 रुपए देने होंगे।

आगरा से कानपुर होते हुए बनारस (2 बाई 2 जनरथ) जाने वाले यात्रियों को अब 1400 रुपए चुकाने होंगे। ईदगाह बस स्टैंड से मंगलवार को दो नई साधारण बसों को शुरु किया गया है। इसका उद्घाटन विधायक डॉ. धर्मेश ने किया।

ताज डिपो की दरें
आगरा दिल्ली बाया मथुरा 290 292
आगरा कानपुर बाया इटावा 454 456
आगरा मेरठ 349 350
आगरा, कानपुर लखनऊ 584 586
आगरा कानपुर बनारस (जनरथ) 1398 1400
आगरा कानपुर इलाहाबाद 742 744

Updated on:
05 Apr 2023 01:52 pm
Published on:
05 Apr 2023 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर