4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana की 11वीं किस्त का इंतजार, जानें कितना व कब आएगा पैसा

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 11 करोड़ 78 लाख किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। जिन्हें 1.82 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। नए आंकड़ों की बात करें तो अब तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 करोड़ किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिन्हें जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 16 Apr 2022, 10:35 AM IST

pm.jpg

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए 6000 रुपये सालाना भुगतान किया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत कर उनके जीवन स्तर को बेहतर करने व खेती में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अब तक 10 किस्त उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। वहीं किसानों को अब 11वीं किस्त का इंतजार है। 11वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अप्रैल महीने में किसानों के खाते में केंद्र सरकार की ओर से 11वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

अबतक जानें कितना हुआ भुगतान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 11 करोड़ 78 लाख किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। जिन्हें 1.82 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। नए आंकड़ों की बात करें तो अब तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 करोड़ किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिन्हें जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रदेश सरकार भी दे रही राशि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसानों की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्तर पर किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई थी। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा सकती है।