4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फारुख अब्दुल्ला के जवाब पर विनय कटियार का आया बयान, कहा- हमें जो कहना था कह चुके

फारुख अब्दुल्ला ने विनय कटियार को बोलती की बंद, दिया करारा जवाब.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 8 Feb 2018, 3:14 PM IST

Abdullah Katiyar

Abdullah Katiyar

लखनऊ. मुस्लमानों को पाकिस्तान भेजे जाने वाले बयान से बीजेपी सांसद विनय कटियार पर चौतरफा हमला होने लगा है। गौरतलब है कि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों को पाकिस्तानी कहे जाने पर 3 साल की गैर-जमानती सजा के प्रावधान की मांग की थी। इस पर बुधवार को बीजेपी के सांसद ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुसलमानों को भारत में नहीं रहना चाहिए। इस बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है और अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला ने कटियार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यह देश किसी के बाप का नहीं है।

फारुख अब्दुल्ला का आया बयान-

विनय कटियार के विवादित बयान पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला ने कहा, 'जहां तक कटियार साहब का सवाल है... क्या ये कटियार के बाप का देश है। यह मेरा भी देश है, हम सबका देश है। जो लोग नफरत की बात करते हैं, वही ऐसी बात करते हैं। ये नफरत फैलाने वाली बात है। धर्म नफरत की बात नहीं करता, मोहब्बत की बात करता है।'

विनय कटियार ने दी प्रतिक्रिया-

इस संदर्भ में जब विनय कटियार से पत्रिका ने बातचीत की, तो उन्होंने बताया, "यह उनका नीजी बयान है, हमें उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी। हमें जो कहना था वो हमने कह दिया, लोग जो कह रहे उन्हें कहने दीजिए।" विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा और बजरंग दल के संस्थापक कटियार ने ओवैसी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कहा था कि देश में मुस्लिमों का काम क्या है? उन्हें पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाना चाहिए। दूसरी बात यह है कि मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। उन्होंने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया तो इसमें रहने की क्या आवश्यकता थी? उनको अलग भू-भाग दे दिया गया, बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं, यहां क्या काम है उनका?

ओवैसी ने कानून की उठाई थी मांग-

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में एक ऐसा बिल लाने की मांग की थी, जिसमें किसी भी भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी कहे जाने पर तीन साल की गैर-जमानती सजा का प्रावधान हो।